Tuesday, 2 December 2014

दिल में हमेशा ज़िन्दा एक ख्वाब रखियेगा

दिल में हमेशा ज़िन्दा एक ख्वाब रखियेगा
चाहे कुछ भी हो उम्मीदों का सैलाब रखियेगा

आसमां को छू लेना एक दिन पर अभी वक्त है
पाँव जमीन पे रखना, खर्चों का हिसाब रखियेगा

तेरी खुशियों में दुनिया तेरा साथ देगी
मुश्किलों में अपनी सोच को लाजवाब रखियेगा

गमगीन चेहरे अपने पहचान खो देते हैं
जो पहचाने जाओ, खुद में ऐसी एक ताब रखियेगा

किसी रोते को गर तुम चुप करा सको तो ज़रूर करो
अपने दिल में इन्सानियत का जज़्बा बेहिसाब रखियेगा

तन्हा राहों में भी खुद को तन्हा न समझ
ख्वाहिश ऐसी सोच रख, खुद को कामयाब रखियेगा।

--- ख्वाहिश 

No comments:

Post a Comment